फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इनेलो को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राव बहादुर

Mon, 22 Apr 2019 10:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राव बहादुर सिंह
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में इनेलो को एक और झटका लगा है। दक्षिणी हरियाणा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राव ने रविवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। राव बहादुर 22 अप्रैल को रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नामांकन में अपने समर्थकों सहित शामिल होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व हुड्डा के नेतृत्व में आस्था जताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सर्वांगीण विकास की नीति पर चलती है। उनकी नीतियों व नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।

गौर रहे कि राव बहादुर सिंह वर्ष 2009 में नांगल चौधरी विधानसभा से 32,984 वोट हासिल कर विधायक बने थे। 2014 में राव बहादुर सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ से इनेलो के लोकसभा प्रत्याशी भी रहे। 2,75,168 वोट लेकर उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन


राव बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा ने झूठे वायदे कर देश और प्रदेश में सत्ता हासिल की, 5 साल बीतने के बावजूद एक भी वादा पूरा नहीं किया। बतौर मुख्यमंत्री 10 साल के कार्यकाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के हरियाणा में शिक्षण संस्थान खोले और विकास कराया। हुड्डा ने कहा कि राव का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। राव बहादुर सिंह और उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। 36 बिरादरी की एकता ही हरियाणा की असली ताकत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें