फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की सड़कों पर सनी देओल का चुनावी 'गदर', हरदीप पुरी के लिए निकले 'गड्डी' लेकर

Thu, 16 May 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
Sunny Deol
विज्ञापन

अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के समर्थन में गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने रोड शो किया। सनी देओल के साथ दिल्ली की एक सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे सूफी गायक हंसराज हंस भी शामिल थे। सनी देओल को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ थी।

विज्ञापन


लोग हॉल गेट में बने फ्लाईओवर पर खड़े होकर सनी का अभिनंदन कर रहे थे। लोगों में सनी देओल के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। सनी ने अपना काफिला रोककर लोगों से हाथ मिलाया और सेल्फी खिंचवाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर रोड शो का स्वागत किया। रोड शो भंडारी पुल से शुरू होकर हाल बाजार, गोल हट्टी चौक, टाउन हॉल से होते हुए जलियांवाला बाग पहुंचा इस दौरान लोगों की मांग पर सनी देओल ने अपना डायलॉग ये ढाई किलो का हाथ भी बोला। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019
हंसराज हंस ने दिल मोदी-मोदी गीत गुनगुनाया। इसके अलावा लोगों की फरमाइश पर सिली सिली आंदी ए हवा गाना भी सुनाया। भाजपा उम्मीदवार हरदीप पुरी भंडारी पुल से लेकर हॉलगेट तक सनी के साथ रोड शो में शामिल रहे। इसके बाद वे मजीठा हलके में आयोजित एक जनसभा के लिए रोड शो बीच में ही छोड़कर निकल गए। सनी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक और सचिव तरुण चुघ थे।

गंभीर के रोड शो से ली सीख 
बुधवार को गौतम गंभीर के साथ निकाले गए रोड शो के फ्लॉप हो जाने के बाद भाजपा ने सनी देओल के रोड शो में अपनी गलती में सुधर किया। भाजपाइयों ने गंभीर का रोड शो पश्चिम विधान सभा हलके से निकाला, जहां भाजपा का संगठन कमजोर है। भाजपा 1967 से इस हलके से चुनाव लड़ रही है, लेकिन कभी जीती नहीं।

भीड़ कम देखकर गंभीर ने भाजपा नेताओं पर तंज भी कसा था कि रोड शो करना हो तो दिल्ली को उदाहरण बनाओ। गुरुवार को भाजपा ने सनी देओल का रोड शो शहर के भीतरी भागों में निकाला, जहां भाजपा का आधार मजबूत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें