लोकसभा चुनाव 2019 में निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, महिलाओं के लिए विशेष बूथ बनाए गए हैं, पर चाहे तो पुरुष भी उनमें जाकर मतदान कर सकते हैं। पोलिंग बूथ की लाइनों में पुरुषों के साथ महिलाओं के खड़े होने की परंपरा को तोड़ते हुए आयोग उन्हें सही मायने में 49 साल बाद समानता का अधिकार दे पाया है।
आयोग ने पहली बार ऑल वूमेन बूथ बनाए हैं। यह बूथ केवल महिलाओं के लिए हैं, लेकिन पुरुष चाहें तो उनके बूथ पर जाकर वोट डाल सकते हैं। प्रयोग के तौर पर अभी चंडीगढ़ में 2 लाख 91 हजार से अधिक महिला वोटरों के लिए 3 ऑल वूमेन बूथ बनाए गए हैं। ये बूथ सिटी के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ जोन में होंगे। आयोग की ओर से इन बूथों के निर्धारण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही इन्हें सशक्त बनाने के लिए पिंक बूथ का जमाना चला गया है। आयोग ने महिलाओं के साथ पुरुषों को लाइनों में खड़ा करने के लिए पहली बार ऑल वूमेन बूथ बनाया है।
इसलिए बने थे पिंक बूथ
शहर से लेकर गांव तक महिलाएं अधिक मतदान करें, इसके लिए आयोग ने पिंक बूथ बनाए थे। इन बूथ पर महिला मतदाताओं की मदद के लिए पिंक कलर की साड़ी में ही बूथ स्तर की महिला कर्मचारियों को तैनात किया जाता रहा है, लेकिन इस बार ये विशेष बूथ तो रहेंगे, पर नाम बदला हुआ होगा।
हाईटेक होंगे ऑल वूमेन बूथ
आयोग ने इन्हें हाईटेक करने के साथ ही इनका नाम बदल दिया है। अब नए नाम के तहत ये पिंक बूथ ऑल वूमेन बूथ के नाम से जाने जाएंगे। शहर में इन बूथों के निर्धारण का काम पूरा कर लिया गया है। इस संदर्भ में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी आईएएस अर्जुन शर्मा ने बताया कि सिटी में सेंट्रल, नॉर्थ और ईस्ट जोन हैं।
ऐसे होंगे खास
- ऑल वूमेन बूथ पर अधिकारी से लेकर सभी कर्मचारी महिला ही तैनात होंगी।
- ये बूथ बनाएं तो महिलाओं के लिए गए हैं, लेकिन यहां पुरुष भी वोट डाल सकेंगे।
- इस बार शहर में 2 लाख 91 हजार 282 महिलाएं वोट डालेंगी।
- शहर के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ जोन में बनेंगे एक-एक ऑल वूमेन बूथ।