फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Election: चुनावी रण में उतरे डेंटल सर्जन... इंजीनियर, एमबीए और वकील; इन बड़े डिग्री धारकों के बीच मुकाबला

आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 May 2024 11:51 AM IST

सार

हरियाणा के रण में बड़े डिग्री धारकों के बीच मुकाबला है। यहां कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।  चारों प्रमुख दलों के 36 प्रत्याशियों में एक चिकित्सक, दो एमबीए, एक बीबीए, दो इंजीनियर, सात लॉ डिग्री धारक, दो पीएचडी, एक डीलिट, एक एमफिल, दो परास्नातक और 12 स्नातक डिग्री धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा ने इस बार काफी संख्या में पढ़े-लिखे नेताओं को टिकट दिया है। चारों प्रमुख दलों के 36 प्रत्याशियों में एक चिकित्सक, दो एमबीए, एक बीबीए, दो इंजीनियर, सात लॉ डिग्री धारक, दो पीएचडी, एक डीलिट, एक एमफिल, दो परास्नातक और 12 स्नातक डिग्री धारक हैं। 

कुछ प्रत्याशी सात समंदर पार से डिग्री लेकर आए हैं। हालांकि एक प्रत्याशी पांचवीं, तीन दसवीं व एक 12वीं पास भी है। गुरुग्राम से जजपा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया 10वीं फेल हैं। अब लोगों को परखना है कि उनके लिए कौन सा उम्मीदवार फिट है, जो उनके मुद्दों व समस्याओं को संसद भवन में मजबूती और तर्कों के साथ रख पाए और उनका समाधान निकालने की दिशा में प्रयास भी करे।

भाजपा से करनाल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनोहर लाल स्नातक हैं। उन्होंने 1972 में दिल्ली के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में स्नातक की पढ़ाई की थी। उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा भी बैचलर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स हैं। गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए की पढ़ाई करने के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की। 

फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने जवाहर लाल नेहरू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद मेरठ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। फरीदाबाद से जजपा उम्मीदवार नलिन हुड्डा ने बीबीए की पढ़ाई की है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप 12वीं पास हैं। उन्होंने गुरुग्राम के एसडी कॉलेज से बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की है।

रोहतक में डॉक्टर का मुकाबला एमबीए डिग्री धारक दीपेंद्र से 
प्रदेश की सबसे हॉट सीट रोहतक में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा मॉस्टर ऑफ डेंटल सर्जन हैं। उन्होंने यह डिग्री गुजरात की अहमदाबाद यूनिवर्सिटी से हासिल की है। वह एक कुशल डेंटल सर्जन से राजनेता बने हैं। 
 
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने 1999 में भिवानी के दी टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्साटाइल एंड साइंस से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। उसके बाद वे एमबीए करने अमेरिका चले गए। उन्होंने वहां केली स्कूल आफ बिजनेस कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की। उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है।

अशोक तंवर जेएनयू से पढ़े तो सैलजा पंजाबी यूनिवर्सिटी से
सिरसा सुरक्षित सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर ने जेएनयू से पढ़ाई की है। तंवर ने पहले तमिलनाडु के वारंगल के काकतीय यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की और फिर दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पीजी के बाद पीएचडी की। इसी दौरान वह एनएसयूआई से जुड़े और यहीं से उनका सियासी सफर शुरू हुआ। 
  • कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा की पढ़ाई नई दिल्ली में हुई है। बाद में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमफिल किया।

कुरुक्षेत्र के रण में बड़े डिग्री धारकों के बीच मुकाबला
कुरुक्षेत्र के रण में बड़े डिग्री धारकों के बीच असल मुकाबला है। कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद नवीन टेक्सास चले गए और वहां से एमबीए की डिग्री ली।
 
उनके प्रतिद्वंद्वी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने दिल्ली से पहले बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की। उसके बाद राजस्थान से एमबीए किया और उत्तराखंड से उन्हें डीलिट की भी उपाधि मिली हुई है। इनेलो के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला भिवानी बोर्ड से दसवीं पास हैं।

सतपाल ब्रह्मचारी स्नातक तो मोहन लाल 10वीं पास
सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी यूपी के संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली दसवीं पास हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से एमए करने के बाद राजस्थान से एमबीए की डिग्री हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी चौधरी धर्मबीर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीए पास हैं। 

अंबाला में एलएलबी डिग्री वालों के बीच मुकाबला है। कांग्रेस के वरुण मुलाना और भाजपा के बंतो कटारिया दोनों के पास एलएलबी की डिग्री है। यहां से जजपा उम्मीदवार डॉ. किरण पूनिया हिंदी लिटरेचर में पीएचडी हैं। हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला के पास स्नातक की डिग्री है। जजपा उम्मीदवार नैना चौटाला के पास भी बीए की डिग्री है। कांग्रेस उम्मीदवार जेपी 12वीं पास हैं और बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next