फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु बोले, नकोदर गोलीकांड में नहीं दिए थे गोली चलाने के आदेश

Sat, 06 Apr 2019 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
शिअद उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अकाली दल द्वारा फतेहगढ़ साहिब से उतारे गए उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु ने शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ जिले के कुछ चुनिंदा अकाली नेता मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में गुरु ने कहा कि उनका नाम बेवजह नकोदर गोलीकांड में जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन


इस मामले की जांच में जस्टिस गुरनाम सिंह की रिपोर्ट ने साफ जाहिर किया है कि गोली चलाने का आदेश उन्होंने कभी नहीं दिया था। विरोधी पक्ष इस मामले को तूल दे रहा है। जिस पुलिस कर्मचारी ने उस समय गोली चलाई थी उसने न पुलिस से परमिशन ली थी और न मुझसे कोई इजाजत मांगी थी। गुरु ने कहा कि आरोप लगाने से पहले सभी तथ्य जांच लेने चाहिए। अगर मुझमें कोई खराबी है तो मैं जरूर सुधार करूंगा।

कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए गुरु ने कहा कि युवाओं को नौकरी देने के झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई कांग्रेस पार्टी के प्रमुख राहुल गांधी ने भी नया झूठ बोलकर युवाओं को 22 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


धारा 124ए हटाने जाने पर गुरु ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ी यह धारा बड़ी संवेदनशील है। धारा खत्म करना जरूरी नहीं देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इस दौरान जिले के कई अकाली-भाजपा नेता गैरहाजिर रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें