फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले की रिपोर्ट आरओ को सौंपी, अजय चौटाला पर गिर सकती है गाज

Fri, 03 May 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
अजय चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले की रिपोर्ट एसडीएम और उपायुक्त महेंद्रगढ़ ने आरओ भिवानी को सौंप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आरओ का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जननायक जनता पार्टी के संरक्षक जांच में दोषी मिले हैं। उन पर गाज गिर सकती है।   

विज्ञापन


जननायक जनता पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी श्रुति चौधरी पर आपत्तिजनक बयान दिया था। अजय सिंह चौटाला ने कहा था कि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी और उसकी मां ने फ्राड किए हैं।

इसके अलावा अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने अपनी शिकायत ईमेल के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग, हरियाणा के अलावा महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर से की थी।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा था कि अजय चौटाला पैरोल पर बाहर आए हैं। वे चुनावी सभाओं को संबोधित नहीं कर सकते। आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई थी। इस मामले में आरओ भिवानी अंशज सिंह ने महेंद्रगढ़ डीसी गरिमा मित्तल और एसडीएम विनेश कुमार को जांच के आदेश दिए थे।

 एसडीएम ने मामले की जांच कर डीसी को सौंप दी थी। डीसी गरिमा मित्तल ने आरओ भिवानी को सौंपी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में डॉ. अजय सिंह चौटाला दोषी मिले हैं। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।  

उक्त मामले की जांच के लिए महेंद्रगढ़ उपायुक्त और एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। - डॉ. अंशज सिंह, आरओ, भिवानी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें