फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर बोले मनोहर लाल, मोदी है तो संभव है

Fri, 03 May 2019 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन

मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मोदी है तो सब कुछ संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के लिए सोचते हैं और भारत की धरती से आतंकवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री गुरुवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ के लिए शताब्दी ट्रेन पकड़ने से पूर्व मीडिया से बात करते हुए कहीं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आतंकवाद से भारत ही नहीं पूरे विश्व को खतरा बना हुआ है। मानवता का खून बहाने वाले इन खूनी भेड़ियों की दुनिया में कहीं भी जगह नहीं होनी चाहिए। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने पर संतोष जताते हुए सीएम ने कहा अभी तो यह शुरूआत है। ऐसे सभी आतंक के सरगना को चुन-चुनकर उनके सही अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। 

पाकिस्तान में बैठे कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने का मतलब है कि विश्व ने भारत की आतंक विरोधी नीतियों का समर्थन किया है। सोनीपत और हिसार संसदीय सीट के संदर्भ में पत्रकारों द्वारा जब सवाल किया गया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ही जगहों पर मुकाबला दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया से चुनाव प्रचार को लेकर अकेले में चर्चा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा और भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद ने भी पानीपत जिला, पानीपत ग्रामीण विधानसभा में भाजपा की चुनावी स्थिति को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ रवाना होने से पहले सभी भाजपाइयों से आह्वान किया वे कठोर परिश्रम करते हुए करनाल लोकसभा में भाजपा की जीत को रिकॉर्ड जीत में तब्दील करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें