फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 'आप' का खास प्लान, अरविंद केजरीवाल खुद कर रहे ये एक काम

Sun, 06 Jan 2019 12:42 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए आम आदमी पार्टी शिद्दत से जुट गई है। वहीं पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक काम खुद संभाल लिया है। केजरीवाल चुनाव के लिए खुद एक ब्रिगेड को ट्रेंड करने में जुट गए हैं। केजरीवाल पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विशेष चुनावी ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते केजरीवाल ने हरियाणा के 'आप' पदाधिकारियों व जिलों के मुख्य कार्यकर्ताओं की दिल्ली में बैठक ली और उन्हें यह बताया कि किस तरह से हरियाणा में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए उन्हें आप की नीतियों से अवगत करवाना है। यह बैठक दिल्ली मुख्यमंत्री के आवास पर हुई।
विज्ञापन

मीटिंग करके तैयारियों पर चर्चा की गई

बैठक की अध्यक्षता सीएम केजरीवाल समेत हरियाणा प्रभारी गोपाल राय व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने की। प्रदेशाध्यक्ष जयहिंद ने बताया कि इस मीटिंग में नवनियुक्त जोन अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव को लेकर ट्रेनिंग दी गई। साथ ही आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रकार की तैयारियों पर पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान केजरीवाल ने वर्करों को बताया कि कैसे वे अपने डोर-टू-डोर अभियान को प्रभावशाली बनाएं। वर्करों को ये भी बताया गया कि वे किस तरह से बूथ मैनेजमेंट करें और लोगों को जोड़े। जयहिंद ने बताया कि शनिवार को  सोनीपत, फरीदाबाद व अम्बाला लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की है। इसी तरह अन्य जिलों के वर्करों की मीटिंग भी चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें