हरियाणा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, फिल्म अभिनेता एवं भाजपा नेता सन्नी देओल अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करने आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर तीन बजे जींद शहर में भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक के लिए रुपया चौक से रोड शो करेंगे। रोड शो के समापन पर टाउन हाल में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। शाम पांच बजे फरीदाबाद प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए गांव इस्माइलापुर के पास मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।