फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के रण में मोदी-योगी झोकेंगे ताकत, सिरसा और यमुनानगर में सनी देओल मचाएंगे चुनावी 'गदर'

Tue, 07 May 2019 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, फिल्म अभिनेता एवं भाजपा नेता सन्नी देओल अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर तीन बजे जींद शहर में भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक के लिए रुपया चौक से रोड शो करेंगे। रोड शो के समापन पर टाउन हाल में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। शाम पांच बजे फरीदाबाद प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए गांव इस्माइलापुर के पास मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में नायब सैनी और सिरसा लोकसभा के फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के लिए जनसभा करने आ रहे हैं। बुधवार को ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश में तीन जनसभाएं करेंगे।

उनके दौरे का आगाज गुरुग्राम से होगा, सुबह 11 बजे वह भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत के लिए भौंडसी स्टेडियम में जनसभा करने आ रहे हैं। इसके बाद राजनाथ भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के लिए भिवानी के हुडा पार्क के सामने और बाद दोपहर दो बजे सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक के पक्ष में राई विधानसभा के गांव अटेरना में जनसभा होगी। 

गुरुवार को सिने अभिनेता एवं भाजपा नेता सन्नी देओल सिरसा लोकसभा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के लिए सिरसा तथा अंबाला लोकसभा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया के लिए यमुनानगर में रोड शो की तैयारी है। इसी प्रकार प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतक में और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिसार लोकसभा क्षेत्र के बरवाला व भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा क्षेत्र के चरखी दादरी में जनसभा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें