फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: एक विकेट और गिरा तो काफी बड़ी मुश्किल में फंस सकती है 'आप'

Thu, 17 Jan 2019 02:45 PM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
AAP
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक बीस सीटों के साथ सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनने वाली आम आदमी पार्टी से यह खिताब छिनने की नौबत आ गई है। अगर एक विधायक और गया तो आप के हाथ से नेता प्रतिपक्ष का पद जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय लेने का अधिकार स्पीकर के पास ही होगा। पहले एचएस फूलका ने विधानसभा सदस्यता और फिर पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दिया। फिर सुखपाल खैरा और अब मास्टर बलदेव ने पार्टी से इस्तीफा दिया। स्पीकर ने अभी तक फूलका का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन


खैरा और बलदेव ने अपने इस्तीफे स्पीकर को नहीं भेजे हैं। इस तरह अभी तक आप के विधायकों की संख्या बीस ही है। लेकिन अगर इन तीनों को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है तो यह 17 रह जाएंगे। अकाली-भाजपा गठबंधन के भी 17 विधायक हैं। उधर, आप के बागी खैरा गुट के पास पांच विधायक और हैं। अगर इनमें से एक भी इस्तीफा दे देता है तो आप के 16 विधायक रह जाएंगे। उस स्थिति में नेता प्रतिपक्ष पद संकट में पड़ सकता है। विधानसभा की सचिव शशि मिश्रा लखनपाल ने कहा कि खैरा और बलदेव ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

सिर्फ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्पीकर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। जब तक उनके पास लिखित में कुछ नहीं होता। इस मामले में कोई भी शिकायत कर सकता है, उस पर वह विचार करने के बाद कार्रवाई करेंगे। अगर आप का एक और विधायक कम होता है तो भी दोनों पहलू हैं। सबसे बड़े दल की मिसाल है। लेकिन चुनाव पूर्व पुरानी पार्टियों के गठबंधन को तरजीह देने का भी प्रावधान है। उस स्थिति में स्पीकर ही सारे पहलू देखने के बाद अंतिम फैसला लेंगे। वहीं, सूत्र बताते हैं कि सत्ताधारी कांग्रेस नहीं चाहती कि अभी इस मामले में कार्रवाई हो। कांग्रेस यह भी नहीं चाहेगी कि एलओपी का पद अकाली दल केपास आ जाए। इसलिए यह मामला अभी लटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें