शिरोमणि अकाली दल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार आर. ठुकाराल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अकाली दल की शिकायत है कि मीडिया सलाहकार ने सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी की प्रेस रिलीज पोस्ट करके आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन किया है।