फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: 'आप' ने हरियाणा में बनाई 20 सदस्यीय राज्य स्तरीय चुनाव कोर कमेटी

Thu, 11 Apr 2019 12:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए 20 सदस्यीय राज्य स्तरीय चुनाव कोर कमेटी का गठन किया है। रोहतक प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों के नाम तय किए गए। बुधवार को नवीन जयहिंद ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद कमेटी का गठन किया। इस कमेटी का मुख्य काम पूरे हरियाणा में चुनाव प्रचार करना, चुनाव के लिए फंड इकट्ठा करना, सभी लोकसभाओं पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दस हजार पोलिंग स्टेशन व बीस हजार बूथ अध्यक्षों को ट्रेनिंग देना है। बैठक में  प्रदेश प्रवक्ता, लोकसभा संगठन मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष शामिल रहे।

इलेक्शन कोर कमेटी के यह हैं सदस्य
पंडित ओम नारायण (प्रोफेसर), सोएब आलम (अधिवक्ता), विशाल खुब्बर  (कृषि विशेषज्ञ ), आरएस राठी (अधिवक्ता), कल्याण सिंह (किसान नेता), लक्ष्य गर्ग  (फार्मासिस्ट), सुधीर (आटीआई एक्टिविस्ट), सुखवीर (इंजीनियर), अश्वनी दुल्हेड़ा (डॉक्टर), प्रदीप कुमार (शिक्षक), योगेश्वर, गिरीराज शर्मा (बिल्डर), धर्मबीर भड़ाना, महेश यादव (पूर्व सरपंच), मनोज राठी (समाजसेवी), सरदार गुरदेव सूरा (किसान), अनीस खान (डिजाइनर), अनूप संधू (कृषक), विमल किशोर (एजुकेशन एक्टिविस्ट) और जसबीर दाहिया (किसान)।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें