फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकलों पर लगा विराम, हरसिमरत कौर बादल बोलीं-मैं बठिंडा से नहीं जाऊंगी

Sat, 23 Mar 2019 08:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
 केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : ANI
विज्ञापन

 केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने यह साफ कर दिया कि वह बठिंडा को छोड़कर नहीं जाएंगी। चुनाव के समय जो लोग बाहर निकलते हैं, उनको लोग खुद भगाएंगे और शिअद उम्मीदवार को फिर से तीसरी बार बठिंडा के लोग जिताकर सांसद भेजेंगे।

विज्ञापन


बठिंडा पहुंची सांसद ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए महागठबंधन बनाया है लेकिन वह मोदी और भाजपा को हराने में नाकाम रहेंगे। पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस और टकसाली अकाली दल के गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह लोग कांग्रेस की बी टीम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर दस साल तक केंद्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री रही लेकिन वह पटियाला के लिए कुछ नहीं ला सकी तो पंजाब के लिए क्या लातीं। बादल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए वह बठिंडा में एम्स लेकर आईं जिसको रोकने का मौजूदा सरकार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


वह हर हालत में एम्स को पूरा करवाकर रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो खैरा आज बठिंडा में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने आए हैं, वह बठिंडा में उनकी तरफ से लाए गए एम्स के प्रोजेक्ट का विरोध करते थे। उन्होंने कहा कि उनको हराने के लिए ही टकसालियों और खैरा ने महागठबंधन किया है। 

मनप्रीत बादल का नाम लिए बिना हरसिमरत ने कहा कि उसने बठिंडा वासियों को देना तो क्या था, लेकिन उल्टा लोगों से किसी न किसी रूप में छीन रहा है। ऐसे लोग सिर्फ बातों वाले होते हैं जो लोगों को बहला फुसला कर उनका वोट हासिल कर जीतने के बाद लोगों को पूछते नहीं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें