फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Punjab: प्रदेश में महामारी से 16वीं मौत, लुधियाना के एसीपी ने तोड़ा दम

Sat, 18 Apr 2020 04:57 PM IST
खुशबू गोयल वरिंदर राणा, लुधियाना
विज्ञापन
महामारी का शिकार हुए एसीपी कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से पंजाब में 16वीं मौत हो गई है। पिछले छह दिन से एसपीएस अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित एसीपी नॉर्थ अनिल कोहली की शनिवार बाद दोपहर मौत हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही पंजाब सरकार ने फैसला लिया था कि एसीपी को प्लाज्मा थेरेपी दी जाए। बताया जा रहा है कि इसके लिए डोनर भी मिल गया था। उनके परिवार ने भी सहमति दे दी थी, लेकिन थेरेपी शुरू करने से पहले ही उनका निधन हो गया है। लुधियाना में यह चौथी मौत है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमित कानूनगो, अमरपुरा और शिमलापुरी निवासी दो महिलाएं दम तोड़ चुकी हैं।

बता दें कि सलेम टाबरी स्थित होलसेल सब्जी मार्केट में अव्यवस्था को देखते एसीपी नॉर्थ को वहां पर तैनात किया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और वह छुट्टी पर चले गए थे। उनकी हालत में सुधार न होता देखकर परिजनों ने उन्हें एसपीएस लुधियाना अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


13 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट संक्रमित आई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले 15 लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें एसीपी की पत्नी, जिला मंडी बोर्ड अफसर, थाना बस्ती जोधेवाल प्रभारी, थाना प्रभारी का ड्राइवर और एसीपी की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

 
विज्ञापन

पंजाब में कहां और कब हुई कोरोना से मौत

18 मार्च को नवांशहर जिले के गांव पठलावा के बुजुर्ग पाठी की मौत हुई, जो जर्मनी से आया था।
29 मार्च को नवांशहर के पाठी संपर्क में आने से होशियारपुर के एक व्यक्ति की मौत हुई। वह अमृतसर में भर्ती था।
30 मार्च को लुधियाना की 42 साल की महिला की पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हुई थी।
31 मार्च को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती मोहाली के 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा था
3 अप्रैल को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व रागी भाई निर्मल सिंह का निधन हुआ।
5 अप्रैल को लुधियाना की 68 वर्षीय महिला की मौत हुई। वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी।
5 अप्रैल को पठानकोट की महिला का अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में देहांत हुआ।
6 अप्रैल को अमृतसर नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्नर की मौत हुई।
7 अप्रैल को लुधियाना में बरनाला निवासी 52 वर्षीय महिला की मौत हुई थी।
8 अप्रैल को रोपड़ निवासी मरीज की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई।
8 अप्रैल को मोहाली जिले में खरड़ निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हुई।
9 अप्रैल को जालंधर निवासी 60 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत हुई।
14 अप्रैल को जालंधर निवासी की मौत
16 अप्रैल को गुरदासपुर निवासी 60 वर्षीय मरीज की अमृतसर अस्पताल में मौत हुई।
17 अप्रैल डीएमसी लुधियाना में भर्ती कानूनगो की मौत हुई।
18 अप्रैल डीएमसी लुधियाना में भर्ती एसीपी की मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें