नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आते ही मेयर पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। अब दो उम्मीदवारों के नाम सबसे आगे हैं। पहले साल 2017 में मेयर की कुर्सी महिला पार्षद के लिए रिजर्व है। ऐसे में दावेदारों ने लाबिंग शुरू कर दी है, हालांकि मेयर पद के लिए दावेदार पूर्व मेयर राज बाला मलिक, आशा जसवाल और हीरा नेगी को बताया जा रहा है हीरा नेगी सांसद किरण खेर के करीबी है।
लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि आशा जसवाल और राज बाला मलिक के नाम पर ही मंथन किया जा रहा है। यह दोनो ही वकील है इसके साथ ही यह दोनो ही हीरा नेगी से ज्यादा पढ़ी लिखी है। हीरा नेगी को साल 2015 में सांसद किरण खेर के दबाव में पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गई थी।
क्यों राज बाला मलिक बन सकती है उम्मीदवार
राज बाला मलिक को इससे पहले मेयर पद का अनुभव है। ढ़ाई साल पहले राज बाला मलिक हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी उस समय राज बाला मलिक को विधायक की टिकट देने का भरोसा दिया गया था लेकिन वह वायदा पूरा नहीं किया गया ऐसे में राज बाला मलिक को अब पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। राज बाला मलिक के लिए हरियाणा भाजपा के कई सीनियर नेता और आईएएस भी लाबिंग कर रही है।