कैथल ब्यूरो।
विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के 40 मतदान केंद्रों की पूरी प्रक्रिया
लाइव टेलिकास्ट होगी। इसे इंटरनेट के माध्यम से देश में किसी भी कोने से
देखा जा सकेगा। इससे पहली बार वेब कास्टिंग का प्रयोग गत लोकसभा चुनाव के
दौरान किया गया था। यही प्रक्रिया अब विधानसभा चुनाव में भी की जाएगी।
मतदान केंद्रों की गतिविधियों को लाइव देखने के साथ-साथ रिकॉर्ड भी किया
जाएगा। चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जा रहा है।
हर गतिविधि पर नजर : डीसी
डीसी
एन के सोलंकी ने बताया कि वेबकास्टिंग टैब व्यवस्था से मतदान केंद्र की हर
गतिविधि पर नजर होगी। इन गतिविधियों में मतदान केंद्र में आने वाले
मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी पर बैठे पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों के
साथ-साथ केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति की गतिविधियां लाइव होंगी।
इन बूथों का होगा लाइव टेलिकास्ट
जिले
में कैथल हलका के मतदान केंद्र-70-71 आरके मॉडल हाई स्कूल पट्टी चौधरी,
मतदान केंद्र-79 राजकीय प्राथमिक विद्यालय दाईं तरफ हुडा सेक्टर 19 (1)
पट्टी कायथ सेठ, मतदान केंद्र-80 सैनिक बोर्ड विश्राम गृह पट्टी कायथ सेठ,
मतदान केंद्र-81 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाई तरफ सेक्टर 19, मतदान केंद्र
81ए राजकीय प्राथमिक विद्यालय मध्य सेक्टर 19, 82-82ए कम्यूनिटी सेंटर
सेक्टर 20, मतदान केंद्र नंबर 83 इंडस पब्लिक स्कूल हुड्डा सेक्टर 20,
मतदान केंद्र 84 धर्मशाला प्रजापति डोगरा गेट कस्बा कैथल दाईं तरफ, मतदान
केंद्र-85 धर्मशाला प्रजापत डोगरा गेट कस्बा कैथल बाईं तरफ, मतदान केंद्र
नंबर 92-92ए ओम प्रभा जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राइमरी सेक्शन, मतदान
केंद्र -93-94 ओम प्रभा जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतदान केंद्र-101 सैनी
पब्लिक स्कूल नजदीक एलआईसी दफ्तर, मतदान केंद्र-102 से 106 राजकीय कन्या
सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल और मतदान केंद्र-107 से 109 इंदिरा गांधी
कालेज, मतदान केंद्र-114 से 116 हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतदान
केंद्र-117 से 119 जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतदान केंद्र-123 भारती
विद्या मंदिर प्राइमरी स्कूल, मतदान केंद्र-127 पंचायत भवन हाल, मतदान
केंद्र-128-129 सैनी धर्मशाला चंदाना गेट, मतदान केंद्र-130 एवं 131
मार्केट कमेटी कार्यालय, मतदान केंद्र-132 व 133 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक
विद्यालय तथा मतदान केंद्र-134-135 राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल कैथल शामिल
होंगे। इन सभी मतदान केंद्रों की सभी गतिविधियां 15 अक्तूबर को सुबह छह
बजे से मतदान संपन्न होने तक विशेष वेबसाइट पर लाइव रहेंगी।