फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल के न आने पर स्कूल में जड़ा ताला

Sun, 05 Oct 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद के मिडिल स्कूल में मुख्याध्यापक न आने से गुस्साए लोगों ने स्कूल के मुख्य द्वार को ताला लगा दिया तथा जमकर नारेबाजी की। दो दिन के अवकाश के बाद स्कूल खुला तो ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने ग्यारह बजे तक मुख्याध्यापक का इंतजार किया। लेकिन मुख्याध्यापक नहीं आया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने स्कूल के मुख्य द्वार को ताला जड़ दिया। स्कूल का मुख्य द्वार एक घंटे से अधिक बंद होने के बाद भी कोई शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन का अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला स्वयं की खोल दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मिडिल स्कूल का मुख्याध्यापक काफी दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है। इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत कर चुके हैं। परंतु किसी अधिकारी व शिक्षा विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, दीपक सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, मान सिंह, बंटी सिंह, हीरा, जोगेंद्र, शमशेर, जरनैल, कुलदीप, जीत सिंह और आकाश सिंह ने शिक्षा विभाग व प्रशासन से कहा कि बच्चों के शिक्षा के साथ खिलवाड़ न हो, इसीलिए उक्त अध्यापक का स्थानांतरण कर किसी अन्य अध्यापक की नियुक्ति की जाए।

इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि अगर मुख्याध्यापक स्कूल में मौजूद नहीं है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि वे क्यों नहीं स्कूल में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें