फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा पर सियासत: दिल्ली ने जारी की 250 स्कूलों की लिस्ट, परगट सिंह बोले-वे निगम हैं, हम राज्य चला रहे...हमारे हालात जुदा

Mon, 29 Nov 2021 10:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को दोनों प्रदेशों के 10 स्कूलों की समीक्षा करने की चुनौती दी थी। इसके बाद परगट सिंह ने उन्हें दस के बजाय 250 स्कूलों की लिस्ट जारी कर समीक्षा करने की चुनौती दे दी थी
 
विज्ञापन
परगट सिंह और मनीष सिसोदिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली और पंजाब में चल रही सियासी जंग लगातार जारी है। दिल्ली के 250 स्कूलों की सूची जारी होने के 24 घंटे बाद भी पंजाब की ओर से स्कूलों की लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसके पीछे की वजह पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने दोनों राज्यों के बीच बदले हालात को बताया है। परगट सिंह ने दिल्ली को नगर निगम की सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य चला रहे हैं, यहां दिल्ली के मुकाबले 5 गुना अधिक स्कूल हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री की पंजाब के शिक्षकों को 8 गारंटी देने की घोषणा से उठे विवाद के बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की जुबानी जंग चल रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने विवाद के बीच रविवार को 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करके पंजाब के शिक्षा मंत्री से स्कूलों की लिस्ट जारी करने की चुनौती दी थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी परगट सिंह ने पंजाब के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी नहीं की। उन्होंने सोमवार को इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि पंजाब और दिल्ली के हालात में बहुत फर्क है। आप दिल्ली में निगम की सरकार चला रही है और कांग्रेस सरकार पंजाब में पूरे राज्य को संचालित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उनके लाइफस्टाइल पर बहस कर सकते हैं। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आम नहीं, बल्कि खास आदमी हैं। वह इन दिनों बहुरूपिया बनकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम ने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को दोनों प्रदेशों के 10 स्कूलों की समीक्षा करने की चुनौती दी थी। इसके बाद परगट सिंह ने उन्हें दस के बजाय 250 स्कूलों की लिस्ट जारी कर समीक्षा करने की चुनौती दे दी थी
विज्ञापन


सीमांत प्रदेश है पंजाब
पंजाब को सीमांत प्रदेश बताते हुए परगट सिंह ने कहा कि यहां कई स्कूल सीमा क्षेत्र में स्थित हैं। कई बार माहौल खराब होने पर स्कूलों को बंद करना पड़ता है। कई ऐसे स्कूल हैं, जहां पहुंच पाना भी संभव नहीं है, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने वहां पर पहुंच को संभव बनाया है।

सिर्फ प्रचार में आगे है आप
पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने आप पर आरोप लगाया कि यह पार्टी सिर्फ प्रचार में आगे है। यही कारण है कि सरकार का विज्ञापन खर्च 20 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह सरकार सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को धोखा देने का काम कर रही है।

मुझे उम्मीद है कि चन्नी साहब मैदान छोड़कर नहीं भागेंगे। वह पंजाब के 250 स्कूलों की सूची जारी करेंगे। यदि वह लिस्ट जारी नहीं कर पाते हैं तो सार्वजनिक रूप से यह मानेंगे कि पिछले 5 वर्षों में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए कुछ नहीं किया गया। -मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें