फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के हाइवे किनारे से हटेंगे ठेके

Wed, 29 Jan 2014 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाइवे के किनारे बने हुए शराब के ठेकों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही हटाए गए ठेकों की संख्या संबंधी रिपोर्ट 18 मार्च तक देने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अराइव सेव सोसायटी ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करके हाइवे के किनारे पर बने शराब के ठेकों को हटाने की मांग की थी। याचिका में दलील दी गई कि ये ठेके हादसों का कारण बनते हैं।

आज याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सरकारों को शराब के ठेके हटाने को कहा। हाइकोर्ट ने आदेश दिया कि हाइवे के किनारे बने सभी शराब के ठेके जल्द से जल्द हटाए जाएं और एक रिपोर्ट तैयार करके 18 मार्च तक जमा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें