फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में शराब कारोबारी अरविंद सिंगला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने और चचेरे भाई से ठगी के मामले में बुड़ैल जेल में बंद शराब कारोबारी अरविंद सिंगला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने अरविंद सिंगला को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार, अरविंद सिंगला को घबराहट की शिकायत थी। बीते करीब 10 दिनों से वह बुड़ैल जेल में बंद है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का हवाला देते हुए शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के खिलाफ शिकायत की कॉपी वायरल हो रही थी। शिकायत में आरोप है कि अरविंद सिंगला को जेल में सिर्फ दो दिन क्वारंटीन किया गया, यह हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना है, जबकि अन्य को 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाता रहा है। आरोप है कि इसके एवज में पैसा लेकर सिर्फ दो दिनों तक ही क्वारंटीन रखा गया। वहीं, जेल अधिकारी ने आरोप को बेबुनियाद बताया था।
बता दें कि सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में अरविंद सिंगला के खिलाफ बीते दो मार्च को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर चंडीगढ़ पुलिस में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के 100 दिन बाद अरविंद सिंगला ने सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, अंबाला कैंट निवासी श्वेता सिंगला ने बताया था कि उनके पति दीपक सिंगला ने अपने सेक्टर-33 निवासी अपने चचेरे भाई अरविंद सिंगला के साथ अगस्त 2015 में बेल इंटरप्राइजेज नाम की एक कंपनी खोली थी। 60 प्रतिशत पार्टनरशिप अरविंद सिंगला, जबकि 40 प्रतिशत हिस्सेदारी उनके पति की थी। आरोप था कि कंपनी डूबने पर अरविंद सिंगला ने धोखे से श्वेता और दीपक का हस्ताक्षर लेकर खुद को कंपनी से अलग कर लिया ताकि वह देनदारी से बच सके। वहीं, मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह का कहना है कि अरविंद सिंगला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें