फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : आधी रात के बाद बिजली गुल... शिकायत केंद्रों पर फोन करते रहे लोग, फोन उठा न मदद मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश की वजह से आधे शहर में एक साथ बिजली गुल हो गई। बारिश रुकने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली विभाग के शिकायत केंद्रों पर फोन करना शुरू किया। लोगों की शिकायत रही कि देर रात तक न किसी ने फोन उठाया, न ही कोई जानकारी दी गई कि बिजली कब आएगी।
विज्ञापन

लोगों के फोन मिलाने पर घंटी गई, लेकिन शिकायत केंद्रों पर किसी ने फोन नहीं उठाया। हल्लोमाजरा के अरविंद ने बताया कि उनके यहां काफी देर जब बिजली नहीं आई तो जानकारी के लिए उन्होंने इलाके के बिजली विभाग के एसडीओ को फोन किया। उन्होंने फोन उठाकर कहा कि इस बारे में जूनियर इंजीनियर से बात करें, वहीं बताएंगे कि कब तक बिजली आएगी। अरविंद ने बताया कि उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन जेई ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। कई घंटे कोशिश करने के बाद जब कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने फिर एसडीओ को फोन किया, लेकिन वहां से भी कुछ नहीं बताया गया। अरविंद ने कहा कि लोग परेशान होते रहे, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
धनास के इंदरपाल ने बताया कि उनके यहां भी शाम को बिजली चली गई, जो देर रात आई। शिकायत केंद्र पर कई बार फोन किए लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। मलोया के कामता प्रसाद की भी यही शिकायत रही। उन्होंने कहा कि मलोया के आधे हिस्से में बिजली थोड़ी देर बाद आ गई, लेकिन उनके इलाके में करीब ढाई बजे बिजली आई। उन्होंने करीब 15 बार फोन किया, लेकिन शिकायत केंद्र पर किसी ने फोन नहीं उठाया। सेक्टर-45 का भी हाल कुछ ऐसा ही था। वहां रहने वाले शिशुपाल ने भी कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति विभाग का यह रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इस बारे में जब बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अनिल धमीजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से शहर के कुछ हिस्सों में बिजली कटने की समस्या आई थी, जिसे थोड़ी देर बाद सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें