फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी, मोहाली में लगा पोस्टर, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Fri, 01 Jan 2021 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोस्टर पर कालिख पोतने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्टर मोहाली में लग गया। धमकी देने वाले ने इस काम को अंजाम देने वाले को 10 लाख डॉलर इनाम के रूप में देने की घोषणा की है। आरोपी ने पोस्टर पर एक ईमेल आईडी इब्राहिम@हॉटमेलडॉटकॉम भी लिखी है।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। इसके अलावा साइबर टीम और सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई है। मामला 31 दिसंबर की सुबह का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-66-67 की लाइटों पर लगे गाइड मैप पर एक पोस्टर लगा है। इसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीर के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जांच में सामने आया कि पोस्टर किसी साइबर कैफे से निकाला गया था। जांच अधिकारी थाना फेज-11 के एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टर को कब्जे में ले लिया है। 

सीएम के दौरे से पहले लगा था पोस्टर 
31 दिसंबर को मोहाली में सीएम का दौरा था। उन्होंने खरड़-चंडीगढ़ हाईब्रिज का उद्घाटन किया था। इससे ठीक पहले यह पोस्टर लगा था। इसके बाद पुलिस चौकस थी। सीएम के काफिले को पूरी सुरक्षा में सिसवां फार्म हाउस से वाया कुराली होकर समागम स्थल पर पहुंचाया गया था। 
विज्ञापन


14 दिसंबर को सीएम के होर्डिंग पर पोती थी कालिख 
14 दिसंबर को भी किसी शरारती तत्व ने मुख्यमंत्री के होर्डिंग पर कालिख पोत दी थी। यह कालिख बलौंगी-कुंभड़ा रोड पर श्मशान घाट के बाहर यूनिपोल पर लगे होर्डिंग पर लगाई गई। इसके बारे में भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें