फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी नहीं करना चाहता था युवक, घरवालों ने की मंगनी तो फांसी लगा दे दी जान!

Fri, 01 Jan 2021 08:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में स्थित गोबिंदगढ़ के पाल कालोनी में रहने वाले धनोज कुमार (19) ने गुरुवार की देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दबाव बनाकर उसकी मंगनी कर दी थी और वह उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। धनोज शादी नहीं करना चाहता था। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद धनोज का शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि धनोज कुमार मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। यहां पर वह गोबिंदगढ़ इलाके में रहता था और एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे थे कि वह जल्द से जल्द शादी करे। धनोज अभी शादी नहीं करना चाहता था। परिवार वालों ने दबाव बनाकर उसकी मंगनी कर दी थी। 

पिछले कुछ दिनों से परिवार वालों को शादी से मना करने को लेकर वह परेशान चल रहा था। गुरुवार की रात सभी लोग नए साल की खुशी में जश्न मनाने की तैयारी में थे। फैक्टरी से घर आकर धनोज ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसके पिता कपिल काम पर से लौटे तो धनोज को फंदे पर लटका देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। एएसआई जगजीत ने बताया कि धनोज के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के बयान दर्ज करने के आगे की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें