फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में दिखा तेंदुआ, कई घंटे नहीं पहुंचे अधिकारी, लोग नाराज

Mon, 04 Apr 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में यमुनानगर के गांव पीपलीवाला में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। वहीं, तेंदुआ दिखने की सूचना वन अधिकारियों को दी गई तो वे समय पर नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव के पास लगते जंगल से एक तेंदुआ घूमते हुए सड़क पर आ गया। लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। तेंदुआ दिखने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को देखकर तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर बैठ गया।

इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, लेकिन अधिकारी चार घंटे बाद गांव में पहुंची। उन्हें देखकर लोग गुस्सा गए और उन्होंने विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। सा‌थ ही सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें