वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों कर्फ्यू के कारण शहर में पसरा सन्नाटा जंगली जानवरों को शहर की ओर आकर्षित कर रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-34, 44 और 45 में जो तेंदुआ देखा गया है, वह मोरनी के जंगलों से आया है। तेंदुए के पैरों के निशानों की पड़ताल के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है।
तेंदुआ दिखने पर इन नंबरों पर करें फोन
यदि आपको अपने आसपास कहीं तेंदुआ दिखाई देता है तो घबराने के बजाय वन विभाग और पुलिस को सूचना दे सकते हैं। वन विभाग ने मोबाइल नंबर 9417216523, लैंडलाइन नंबर 01722700217 और पुलिस ने 112 नंबर जारी किए हैं।
तेंदुए को लेकर सतर्क रहें लोग
तेंदुए को लेकर लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि घर या आसपास कहीं तेंदुआ दिखता है तो घबराने के बजाय वन विभाग या संबंधित थाने में सूचना दें। घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें। -डॉ. अब्दुल कय्यूम, आईएफएस, वन विभाग, चंडीगढ़
तेंदुआ दिखने पर क्या-क्या बरतें सावधानी
- तेंदुआ अधिकांश रूप में उन पर हमला करता है जो बैठे या लेटे रहते हैं।
- तेंदुआ दिखने पर खड़े रहें, यदि आप खड़े रहेंगे तो वह हमला नहीं करेगा।
- पत्थर या डंडे से न मारें, इससे वह आक्रोशित होगा और हमला कर देगा।
- घर में रहने वाले पेट्स और बच्चों को घर के भीतर ही रखें।