फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीएड प्रवेश के लिए आवेदन करने के 3 दिन बढ़े, 21 तक कर सकते हैं अप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राज्य में बीएड प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से संबंधित शिक्षा महाविद्यालयों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब तीन दिन और मिल गए हैं। पहले यह तिथि 18 जुलाई थी।
विज्ञापन

पंजाब राज्य में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में बीएड प्रवेश के लिए 23,085 सीटें हैं। उम्मीदवारों और महाविद्यालयों के कई अनुरोधों के बाद यह तिथि बढ़ाई गई है। प्रवेश परीक्षा 3 अगस्त को होगी। उम्मीदवारों को 21 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना, आवेदन शुल्क का भुगतान और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक जानकारी अपलोड करना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड 27 जुलाई को शाम 6 बजे के बाद ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है लेकिन अपना आवेदन पत्र पूरा नहीं कर पाए हैं वे 22 जुलाई से 29 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच पीयू के कंप्यूटर सेंटर में 1000 रुपये का विलंब शुल्क देकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। शनिवार और रविवार को यह सेंटर बंद रहेगा।
विज्ञापन



जिन अभ्यर्थियों ने न तो रजिस्ट्रेशन कराया है और न ही आवेदन शुल्क का भुगतान किया है वे 22 जुलाई से 29 जुलाई तक आवेदन शुल्क के साथ 1500 रुपये का विलंब शुल्क देकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 1 अगस्त तक जारी कर दिए जाएंगे। एंट्रेंस परीक्षा 3 अगस्त को पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों में बिना किसी बदलाव के आयोजित की जाएगी। अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें