फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक: कठघरे में फिरोजपुर पुलिस, सीआईडी के डीएसपी ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 12 Jan 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इससे पहले एक निजी चैनल के स्टिंग ने फिरोजपुर पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के डीएसपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में फिरोजपुर पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। निजी चैनल के स्टिंग में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से आने की खबर आला अधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी। वायरल वीडियो में सीआईडी के डीएसपी कहते दिखे रहे हैं कि इस बात की आशंका थी कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से जाने के दौरान अड़चन आ सकती है। 

विज्ञापन


यह स्टिंग ऐसे समय में सामने आया है, जब सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार की जांच समिति को खारिज कर अपनी निगरानी में कमेटी बनाने की बात कही है। दूसरी ओर, पंजाब सरकार का कहना है कि यदि उनकी गलती हो तो अधिकारियों पर कार्रवाई हो। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है। 

यह है मामला
पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब के फिरोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करना था। पीएम का काफिला बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर के लिए निकला। गृह मंत्रालय के अनुसार हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। 
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने अपनी फिरोजपुर रैली को रद्द कर दिया और वापस दिल्ली आ गए थे। पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। गृह मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी। हालांकि इस मामले में पंजाब सरकार ने सुरक्षा में चूक से इनकार किया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कई बार कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री को यहां कोई खतरा नहीं था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें