फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI रोहतक से नवजात चोरी, 4 घंटे बाद बच्चे के साथ पकड़ी गई...बार-बार बदल रही बयान

Fri, 22 Feb 2019 01:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सोनीपत
विज्ञापन
baby
विज्ञापन
पीजीआईएम रोहतक में कड़ी सुरक्षा के बावजूद नवजात के चोरी होने का मामला सामने आया। हालांकि आरोपी महिला को पकड़ लिया गया, लेकिन कई सवाल उठ रहे हैं। नवजात को चुराने वाली महिला सीसीटीवी में कैद हो गई थी। उसकी फोटो रोहतक पुलिस ने व्हाट्स एप पर वायरल की तो चार घंटे बाद बच्चे के कंबल से पहचान करके सोनीपत पुलिस ने उसे दिल्ली कैंप क्षेत्र से दबोच लिया।
विज्ञापन


बचने के लिए महिला ने आधे घंटे में तीन बार अपने बयान बदले। महिला के पकड़े जाने की सूचना पर रोहतक पुलिस बच्ची और महिला, उसके पति, सास और एक अन्य को अपने साथ रोहतक लेकर आई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। देर रात रोहतक पुलिस ने बच्ची की उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

गौतम नगर गोहाना के सूरज की पत्नी मनीषा ने बताया कि उसे 17 फरवरी को पीजीआई में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर 1:30 बजे उसने बच्ची को जन्म दिया। वीरवार दोपहर 12:00 बजे बच्ची का आधार कार्ड बनवाना था। वह एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड केयर हास्पिटल) की दूसरी मंजिल पर बच्ची को लेकर गए थे।
विज्ञापन


वापस अपने बेड पर जाते समय उसे चक्कर आ गया। तभी एक महिला ने उसकी ननद रिंकल से कहा कि बच्ची मुझे दे दे और अपनी भाभी को संभाल लो। रिंकल मुझे संभालने लगी और वह औरत बच्ची को लेकर निकल गई। काफी देर तक महिला नहीं मिली तो सुरक्षा कर्मचारी और पीजीआई अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की जांच करते देखा तो हुआ शक

सोनीपत पुलिस ने बताया कि व्हाट्स एप पर महिला का फोटो वायरल हुआ था। वीरवार शाम 4:30 बजे सिक्का कॉलोनी चौकी प्रभारी अनिल कुमार साथी कर्मी एचसी रमेश के साथ क्षेत्र के संस्थानों में लगे सीसीटीवी जांचने निकले थे। दिल्ली कैंप में उन्हें एक महिला दिखाई दी। महिला ने पुलिस को देखकर अपना चेहरा मोड़ लिया। इस पर पुलिस उसके पास गई और पुलिस ग्रुप में वायरल फोटो से उसका हुलिया मिलता देखकर गोद में लिए बच्चे के बारे में पूछताछ की।

महिला ने कहा बच्चा उसका है। उसने तीन बार बयान बदले। दोबारा पूछा तो उसने अपना बयान बदलते हुए कहा कि वह बच्चे को पीजीआई से लेकर आई है। पुलिस ने बच्चा दिखाने को कहा तो उसने कहा कि दो बाइक सवार महिला और पुरुष उसका बच्चा छीन ले गए और उसे बच्ची देकर चले गए। इसके बाद राठधना की रहने वाली महिला महक को हिरासत में ले लिया।

दो मिनट पहले निकल गई महिला
बच्ची उसके परिजनों के पास से चोरी हुई है। सूचना मिलते ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। इसके लिए वार्ड दो के दरवाजे भी बंद कर दिए गए थे। इससे महज दो मिनट पहले ही वह महिला बच्ची को लेकर चली गई। उसे तलाश करने के लिए टीम भी भेजी गई।
- डॉ. रोहताश यादव, निदेशक, पीजीआई

पीजीआई से बच्ची चोरी की सूचना मिली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की गई। महिला की सीसीटीवी फुटेज मिली। इसके आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। बच्ची सकुशल है।
- मोहम्मद जमाल, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें