फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और उसने हाथ पर सॉरी लिखकर लगा लिया फंदा

Fri, 14 Feb 2014 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल ने मनीमाजरा स्थित शांति नगर में चुन्नी से गले में फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मनीमाजरा पुलिस ने महिला कांस्टेबल के शव को जनरल अस्पताल सेक्टर-16 में रख कर जांच शुरू कर दी है। मृतक कांस्टेबल की पहचान सोनम (22) के रुप में हुई। सोनम के दाहिने हाथ पर पर आईएम सॉरी लिखा हुआ था। वहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
 
जानकारी के अनुसार सोनम मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और 2011 में चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुई थी। वह पिछले दो साल से अपनी महिला कांस्टेबल रेखा के साथ शांति नगर की गली नंबर 9 के मकान नंबर 209/2 में किराये पर रह रही थी। सोनम की ड्यूटी धनास पुलिस चौकी में थी।
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना पुलिस ने सोनम के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। मनीमाजरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

सोनम के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि सोनम की ड्यूटी धनास चौकी में थी जबकि उसकी सहेली रेखा की मनीमाजरा पीसीआर में। रेखा का ड्यूटी टाइम सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक था। जबकि सोनम ने दोपहर 3 बजे ड्यूटी पर जाना था।

जब रेखा दोपहर 1 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटी तो उसने देखा कि कमरे के दोनों तरफ से दरवाजे बंद हैं। दरवाजे को बार-बार खड़काने पर भी सोनम ने दरवाजा नहीं खोला।

इस बीच उसने खिड़की से अंदर देखा तो सोनम ने छत पर लगे हुक्क के सहार चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही रेखा ने पड़ोसियों की सहायता से सोनम के शव को नीचे उतार दिया था। सूचना मिलने के तुरंत पहले मनीमाजरा
विज्ञापन


थाना प्रभारी चरणजीत सिंह विर्क और बाद डीएसपी ईस्ट अंजिता चैपियाल और सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विर्क ने बताया कि सोनम अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। जिस समय रेखा ड्यूटी पर गई थी उस समय सोनम कमर में सो रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। सोनम के फोन की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है कि सोनम ने अंतिम समय में किससे बात की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें