फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक ssp संभाल रहा पूरा पुलिस विभाग

Thu, 05 Jun 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही के चलते चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कई अहम पद खाली पडे़ हुए हैं। इसके कारण अफसरों के विभागों का चार्ज मौजूदा एसएसपी को झेलना पड़ा रहा है। हालत यह है कि इन दिनों सारे विभागों का चार्ज एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को मिला हुआ है।
विज्ञापन


चौधरी के पास इस समय एसएसपी सिटी, एसपी आपरेशन, एसपी हेडक्वार्टर, आईजी जेल, एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी का चार्ज है। पुलिस हेडक्वार्टर में सुबह से लेकर रात तक सभी यूनिटों की डाक निकालने और अहम फैसले लेते हैं।
 
एसएसपी ट्रेनिंग पर गए हैदराबाद
एसएसपी सिटी डॉ सुखचैन सिंह गिल का चार्ज भी इन दिनों मनीष चौधरी को मिला हुआ है। एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। एसएसपी सिटी के छुट्टी जाने के बाद चार्ज मनीष चौधरी को दिया जाता है।
विज्ञापन

 
तीन पद पड़े हैं खाली
पुलिस विभाग में तीन महत्वपूर्ण पद इस समय खाली पड़े हुए हैं। जिनमें डीआईजी, एसपी हेडक्वार्टर और एसपी आपरेशन का। डीआईजी का पद करीब तीन महीने से ज्यादा समय से खाली पड़ा है। जबकि एसपी हेडक्वार्टर का नाम फाइनल भी हो चुका है, लेकिन उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। जबकि एसपी ऑपरेशन का पद जून महीने से खाली पड़ा हुआ है।
 
प्रशासन एमएचए को पत्र लिखकर बुलवा सकता है अफसरों को
पुलिस विभाग के अफसरों के ट्रांसफर होने की तारीख प्रशासन को पता होता है। प्रशासन चाहे तो ट्रांसफर होने से समय नजदीक आते ही एमएचए को पत्र लिखकर मौजूदा अफसर की जगह दूसरे अफसर बुला सकते हैं, लेकिन प्रशासन ऐसा नहीं करता। प्रशासन अफसरों को रिलीव तो कर देता है, लेकिन उनकी जगह बुलाने पर जोर नहीं देता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें