फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: आप में शामिल होने के बाद विजय प्रताप बोले- पंजाब में नौ अप्रैल का दिन काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Tue, 22 Jun 2021 02:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरी सोमवार की दोपहर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही उनका काफिले अमृतसर की तरफ बढ़ा तो रास्ते में हेर गांव के पास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाएं।
विज्ञापन
कुंवर विजय प्रताप सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नौ अप्रैल का दिन पंजाब के इतिहास में काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। क्योंकि उस दिन जब बेअदबी कांड के आरोपियों के गुनाहों का हिसाब करने का दिन आया तो केस को ही क्वैश कर दिया गया। जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ही इंसाफ नहीं मिला तो आम आदमी को इंसाफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। पूर्व आईजी ने यह बात सोमवार को जिला सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। 15-20 साल तो ठीक राजनीति रही लेकिन बाद में लुटेरों का शासन शुरू हो गया। पंजाब तो और भी बुरा हाल है। यहां माफिया राज है और कई तरह के माफिया पंजाब की सरकार को चलाते हैं। पंजाब में हर तरफ लूट हो रही है और पार्टियों को पता ही नहीं चलता। कौन सी पार्टी सरकार चला रही है या कौन सी पार्टी विपक्ष में है। यहां सब मिल कर सरकारें चला रहे हैं और आम जनता का शोषण हो रहा है।

बेअदबी कांड के आरोपी ही पंजाब की मौजूदा सरकार को निर्देश दे रहे हैं। आम जनता को इंसाफ के लिए यहां बदलाव लाए जाने की बात कही। आम आदमी की पार्टी में हर व्यक्ति को इंसाफ मिलेगा। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी नौकरी के शुरुआती दिनों की याद ताजा करते हुए कहा कि वह दिसंबर 2002 में बतौर एसीपी के रूप में अमृतसर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने काम शुरू किया तो एक सीनियर अधिकारी ने उन्हें बुला कर कहा कि जंगल में मोर नाचा किसने देखा। जब उन्होंने इसका मतलब पूछा तो उनके द्वारा किए जा रहे काम पर सवाल उठाए। तब उन्होंने उस अधिकारी से कहा कि जब हम कहते हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है तो वे एक दिन यहां जंगल में मंगल लेकर आएंगे। हालांकि इस दौरान कुंवर ने कोविड के नियमों के चलते बहुत लोगों को नहीं बुलाए जाने की बात कही, मगर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हर तरफ इन नियमों की धज्जियां उड़ती दिखी। ज्यादातर लोगों ने तो मास्क नहीं पहन रखा था और शारीरिक दूरी के नियम का तो किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। 

कांग्रेसियों ने केजरीवाल के खिलाफ लगाए भंडारी पुल पर बोर्ड
अरविंद केजरीवाल का 21 जून को अमृतसर दौरे की सूचना मिलते ही विरोधी पार्टियों ने उनका विरोध करने की तैयारियां शुरू कर दी। पंजाब यूथ कांग्रेस नेताओं की तरफ से केजरीवाल ‘गो बैक और पहले दिल्ली सुधारें फिर पंजाब की ओर आएं’ के नारे लिखित बोर्ड भंडारी पुल और हाल बाजार पर लगा दिए गएं। पंजाब यूथ कांग्रेस नेताओं की ओर से यह बोर्ड रविवार की देर रात लगाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें