मैं स्टार कभी नहीं बनना चाहती थी। मैने एमबीए की और उसके बाद प्रोफेशनल काम करने की कोशिश थी। मुझको कुंती का किरदार करने का आफर आया तो समझ नहीं आया कि क्या करूं।
यह कहना है आजकल दिखाए जा रहे महाभारत सीरियल में कुंती का रोल कर रहीं शफाक नाज का।
चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित रेस्टोरेंट में पहुंची शफाक ने कहा कि महाभारत के बारे में सुना है, देखा है पर कैसे उसके डायलॉग बोलूंगी, यह नहीं समझ आ रहा था।
मुस्लिम होने की वजह से महाभारत के बारे में ज्यादा नहीं जानती। किरदार निभाने के लिए मैने मार्केट से किताबें खरीदीं, कई वर्कशॉप कीं। तब जाकर यह रोल निभा सकीं।
उन्होंने कहा कि अब पांडव और कौरवों के बड़े होने का समय आ गया है। इस लिए अब उनका किरदार भी कुछ बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह महाभारत और बीआर चोपड़ा की महाभारत दोनों ही अलग हैं।