फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारी सैलजा बोलीं- भाजपा और जजपा विरोधी पार्टियां, बेमेल है इनका गठजोड़

Thu, 31 Oct 2019 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का कहना है कि भाजपा व जजपा दोनों एक-दूसरे की विरोधी पार्टियां रही हैं। इनका गठजोड़ बेमेल है। इतिहास गवाह है कि जब भी इस तरह के बेमेल गठबंधन हुए हैं, वो अधिक कारगर साबित नहीं हुए। जनता ने ऐसे गठबंधनों को नकारा है। अब देखना होगा कि दोनों पार्टियां जनता से किए गए वादों पर कितना अमल कर पाती हैं। 

विज्ञापन


कुमारी सैलजा बुधवार को अर्बन एस्टेट-टू स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। पार्टी सदन के अंदर, बाहर और सड़कों पर जनता के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज मजबूती से बुलंद करेगी।

जनता के मुद्दे उठाने वालों को देंगे तरजीह
उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और संगठन के चुनाव भी करवाए जाएंगे। पार्टी में जनता के मुद्दे उठाने वाले और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तरजीह दी जाएगी। सैलजा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। इनका नारा है कि झूठ बोलो और आगे बढ़ो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव में प्रचार तंत्र और दूसरे माध्यमों से प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का भरसक प्रयास किया। भाजपा द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों को छुपाने के लिए धारा 370 और एनआरसी जैसे दूसरे राष्ट्रीय मुद्दों को उछाला गया।

मगर भाजपा हरियाणा के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, कर्मचारी, किसान, महिला समेत किसी भी वर्ग के दर्द को नहीं समझ पाई। यही कारण है कि भाजपा बहुमत के लिए तरस गई। यदि भाजपा को बनावटी चुनावी सर्वेक्षणों का सहारा ना मिला होता तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती।

किसानों का कितना धान खरीदा गया, इसकी जांच होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि सरकार के जनविरोधी फैसलों के कारण युवाओं को परीक्षा देने के लिए 250 किलोमीटर दूर दौड़ाया जाता है, फिर बाद में उस फैसले को सुधारने की बात कही जाती है। किसानों का धान खरीदने के मामले में भी सरकार का कुछ ऐसा ही जनविरोधी फैसला सामने आया। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि हरियाणा के किसानों का कितना धान खरीदा गया।

साजिश के तहत सरकार किसानों को मंडियों के अंदर तक नहीं जाने दे रही है। इस मौके पर असंध विधायक शेरसिंह गोगी, साढ़ौरा विधायक रेणु बाला, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, रामकिशन गुर्जर, बजरंग दास गर्ग, डॉ. अजय चौधरी, जगन्नाथ, लाल बहादुर खोवाल सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें