फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी: हुड्डा ने दिल्ली तो सैलजा ने चंडीगढ़ में की बैठक, दोनों खेमों के विधायकों ने एक-दूसरे के कार्यक्रमों से बनाई दूरी

Mon, 04 Apr 2022 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने विधायक दल की बैठक पहले बुलाई थी। सभी विधायकों को इसकी सूचना भेजी थी। किरण चौधरी प्रदेश से बाहर हैं। कुछ विधायकों ने अपनी व्यस्तता का हवाला दिया था।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस में खुलकर सामने आई गुटबाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सतह पर आ गई है। राजधानी चंडीगढ़ के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की तरफ से सोमवार को दिल्ली में बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक से सैलजा समर्थक पांच विधायक नदारद रहे। उधर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने राजधानी के मुद्दे पर चंडीगढ़ में बैठक की। यह हाल तब है जब बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाकर एकजुटता का पाठ पढ़ाया था। उसका असर न के बराबर दिख रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति अपनी डफली, अपना राग वाली बनी हुई है। बंसल भी हुड्डा और सैलजा के बीच की राजनीतिक दूरियों को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। राहुल के साथ हुई बैठक के बाद दोनों ही खेमों के नेताओं के तेवर बदले हुए हैं। दोनों खेमों का एक-दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बनाना कोई नहीं बात नहीं है पर ऐसा पहली बार हुआ है जब चंडीगढ़ जैसे संवेदनशील मुद्दे पर एक ही दिन में कांग्रेस की दो अलग-अलग बैठकें हुईं। हुड्डा की तरफ से दिल्ली में बुलाई विधायक दल की बैठक में सैलजा खेमे के विधायक शमशेर गोगी, प्रदीप चौधरी, शीशपाल केहरवाला, शैली चौधरी व रेणु नहीं पहुंचे। सैलजा व विवेक बंसल की ओर से चंडीगढ़ में बुलाई संगठन की बैठक से हुड्डा खेमे के विधायकों ने कन्नी काटी। 

विज्ञापन


सैलजा ही जानें क्यों नहीं बुलाया: हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने विधायक दल की बैठक पहले बुलाई थी। सभी विधायकों को इसकी सूचना भेजी थी। किरण चौधरी प्रदेश से बाहर हैं। कुछ विधायकों ने अपनी व्यस्तता का हवाला दिया था। सैलजा ने संगठन की बैठक में उन्हें क्यों नहीं बुलाया, वह ही जानें। चंडीगढ़ के मुद्दे पर मंगलवार को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के मद्देनजर विधायक दल की बैठक कर रणनीति बनाना जरूरी था।
विज्ञापन


सैलजा ने तीन प्रस्ताव पारित कर हुड्डा को भेजे
प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने संगठन की बैठक में तीन प्रस्ताव रखे। उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया। प्रस्तावों कि एक प्रतिलिपि कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भेजी गई है। इनमें चंडीगढ़, एसवाईएल व हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा को सौंपने के प्रस्ताव हैं। इन्हें 5 अप्रैल को विधानसभा के विशेष सत्र में जोर-शोर से उठाने को कहा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें