फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: आज कुर्सी नहीं संभालेंगे मेयर कुलदीप कुमार, निजी कारणों से कार्यक्रम रद्द

Mon, 26 Feb 2024 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में 30 जनवरी को मेयर चुनाव हुए थे, जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के आठ वोटों को रद्द कर भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर को विजेता घोषित कर दिया था। इसके बाद आप और कांग्रेस गठबंधन के मेयर प्रत्याशी कुलदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट गए थे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ के मेयर घोषित हुए कुलदीप कुमार आज पद ग्रहण नहीं करेंगे। निजी कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शहर में 30 जनवरी को मेयर चुनाव हुए थे, जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के आठ वोटों को रद्द कर भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर को विजेता घोषित कर दिया था और उन्हें कुर्सी पर बैठा दिया था। इसके बाद आप और कांग्रेस गठबंधन के मेयर प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को गलत पाया। कहा कि अनिल मसीह ने गलत तरीके से गठबंधन के आठ वोटों को खारिज किया है। 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को मेयर घोषित कर दिया था। इसके बाद से अब तक कुलदीप कुमार ने पद ग्रहण नहीं किया है लेकिन वह बतौर मेयर नगर निगम के सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। पद ग्रहण में देरी का कारण यह रहा कि आप-कांग्रेस इस पद ग्रहण समारोह को बड़ा कार्यक्रम बनाना चाहते थे।
 
दोनों पार्टियां इस जीत को देश में इंडिया गठबंधन की पहली जीत के रूप में देश को दिखाना चाहती थीं इसलिए वरिष्ठ नेताओं से समय मांगा था। पहले बताया जा रहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी के नाम की भी चर्चा थी लेकिन अब किन्हीं कारणों की वजह से उनका कार्यक्रम नहीं बन पाया है। अब स्थानीय नेता व पंजाब के कुछ विधायक ही कुलदीप कुमार को कुर्सी पर बैठा सकते हैं। हालांकि सोमवार को भी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें