कांग्रेस में कुलदीप बिश्नोई की वापसी पर अनिल विज का ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
9 साल बाद कांग्रेस में कुलदीप बिश्नोई की वापसी और हजकां के विलय पर भाजपाई मंत्री ने बेहद तल्ख टिप्पणी की। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके कहा कि हजकां कांग्रेस में मर्ज तो हो गई, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं होने वाला। इट इज लाइक, जीरो प्लस जीरो इज इक्वल टू जीरो...उन्होंने लिखा है, एचजेसी मर्जिज विद कांग्रेस इट इज लाइक जीरो प्लस जीरो, इज इक्वल टू जीरो।
वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस बहुमत में आई और अनुभवी मुख्यमंत्री भजन लाल को सीएम न बनाकर हुड्डा को सीएम बना दिया गया तो नाराज होकर कुलदीप ने हजकां बना ली। 2009 में हजकां ने बीजेपी से मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा और छह सीटें जीतीं। लोकसभा चुनाव में भी भजनलाल को हिसार से जीत मिली। उनके निधन के बाद 2011 में हिसार लोकसभा सीट से उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई जीते। 2014 लोकसभा चुनाव भी एचजेसी ने बीजेपी के संग मिलकर लड़ा था।
इस बार बिश्नोई इंडियन लोकदल के दुष्यंत चौटाला से हार गए। हालांकि बीते दिनों कुलदीप बिनोई ने रोहतक में एक कार्यक्रम में खुले तौर पर कहा था कि कांग्रेस में विलय का तो सवाल ही नहीं उठता। ऐसा करने से पहले तो वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन वीरवार को कुलदीप ने अपनी पत्नी रेणुका ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा कर दी। इस विलय को जहां कुछ राजनेता कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा देख रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे बेकार और न फायदे वाला विलय कह रही है।