फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच 32 के 80 प्रतिशत बेड फुल होने पर खुलेगा 48 का कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए जीएमसीएच-32 प्रशासन ने सेक्टर-48 के अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए तैयार कर लिया है। हालांकि इसे अभी नहीं खोला जाएगा। जीएमसीएच-32 में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेड में से 80 फीसदी के भरने पर ही सेक्टर-48 के अस्पताल में कोरोना संक्रमित भर्ती किए जाएंगे। यहां 104 बेड कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें ऑक्सीजन के साथ 17 वेंटिलेटर बेड भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुधीर गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेक्टर-48 के अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती की जा चुकी है, लेकिन वह अभी वहां ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। जीएमसीएच-32 में 80 प्रतिशत बेड फुल होने पर ही यहां आने वाले संक्रमितों को स्टेबल करने के बाद सेक्टर-48 के कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। मरीजों के भर्ती होने पर वहां जीएमसीएच-32 के विशेषज्ञ उनका इलाज करेंगे। आपातकालीन स्थिति में उन्हें सेक्टर-48 से जीएमसीएच-32 में शिफ्ट किया जाएगा। मौजूदा समय में जीएमसीएच-32 में 56 मरीज ऑक्सीजन पर जबकि 5 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। यहां पर फिलहाल ऑक्सीजन के 109 जबकि वेंटिलेटर के 58 बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें