फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tricity Live: यहां क्लिक करें और दिनभर के अपडेट जानें

Sat, 25 Jan 2014 04:57 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपडेटः 5 बजे तक
विज्ञापन

थियेटर फेस्ट के तहत पंजाब कला भवन में आज देवेंद्र राज अंकुर द्वारा निर्देशित नाटक 'आधी सदी' का मंचन होगा।

अपडेटः 4:35 बजे तक
टैगोर थियेटर में 5:30 बजे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चे देशभक्ति गीत पेश करेंगे।

अपडेटः1:40 बजे तक
गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, सेक्टर-10 में दो बजे विश्वजोत मान की डोक्यूमेंट्री 'केटरपिलर'की स्क्रीनिंग है।

अपडेटः 01:26 बजे तक
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में एनएसएस की ओर से सिविल डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कालेज की छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 15 दिन का खास सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी जा रही है।

अपडेटः 01:23 बजे तक
सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में सालाना मैनेजमेंट फेस्ट पनास-2014 का आयोजन चल रहा है। बीबीए क्लब की ओर से आयोजित फेस्ट में ट्राइसिटी से 15 से अधिक कालेज के एक हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपडेटः 01:20 बजे तक
पंजाब यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित लॉ विभाग में तीन दिवसीय इंटरनेशनल मूट कोर्ट का आज दूसरा दिन है। नार्थ रीजन की 17 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

अपडेटः 12:20 बजे तक
जीसीजी-11 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में कई आला अधिकारी व प्रशासनिक कम्रचारी मौजूद हैं।

अपडेटः 9:15 बजे तक
नॉर्थ जॉन कल्चरल सेंटर, पटियाला 11 बजे कलाग्राम में कवि शिव कुमार बटालवी और नंद लाल नूरपुरी को समर्पित म्यूजिकल ट्रिब्यूट पेश करेगा।

अपडेटः 8:30 बजे तक
आज मोहाली स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग-2 का आगाज होगा। पहला मैच दिल्ली वेवराइडर्स और पंजाब वारियर्स के बीच खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें