फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस प्रत्याशी के पास कितनी संपत्ति?

Sun, 28 Sep 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस से हलका रोहतक के प्रत्याशी भारत भूषण बतरा के पास 15 हजार रुपये की नकद राशि है। जबकि उनकी कवरिंग प्रत्याशी और पत्नी नीलम बतरा के पास एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी है। बतरा के खाते में 11 लाख रुपये की राशि है। जबकि नीलम बतरा के बैंक खाते 9274 रुपये हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी के पास कुल 78 लाख 88 हजार 489 और उनकी कवरिंग प्रत्याशी के पास 23 लाख 45 हजार 718 रुपये की संपत्ति है। उनके पास मौजूद चल अचल संपत्ति भी है। जिसकी मार्केट वेल्यू पांच करोड़ 30 लाख रुपये है। जबकि कवरिंग प्रत्याशी के पास मौजूद चल अचल संपत्ति की कीमत 82 लाख रुपये है। इसके अलावा बतरा की तरफ एक करोड़ 11 लाख दो हजार 171 और उनके कवरिंग प्रत्याशी की ओर 31 लाख की देनदारी है।

हलका कलानौर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक  के पास कुल 25 लाख 89 हजार 112 रुपये की संपत्ति है। जबकि 70 हजार रुपये की नकद राशि है। 400 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। जबकि एक किलो चांदी है। जिसकी कीमत 38 हजार रुपये है। साढ़े नौ लाख रुपये की गाड़ी है। उन्होंने करीब दो लाख रुपये की दो एलआईसी पालिसी भी ली हुई है। उनकी कवरिंग प्रत्याशी के पास मेवा देवी के पास करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


हलका रोहतक से नामांकन करने वाले प्रत्याशी राजकुमार शर्मा के पास कुल 25 लाख 44 हजार 787 रुपये की संपत्ति है। जबकि उनके पास 50 हजार रुपये की नकद राशि है। उन्होंने चार लाख 50 हजार रुपये का लोन भी लिया हुआ है। जबकि हिसार बाईपास पर उनकी कुछ जमीन भी है। पांच लाख रुपये की कीमत के गहने हैं। जबकि करीब 11 लाख रुपये की इंवेस्टमेंट कर रखी है।
 
हलका महम से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी के पास 34 लाख 21 हजार रुपये की संपत्ति है। जबकि उनके कवरिंग प्रत्याशी बलराम के पास 11 लाख 82 हजार 200 रुपये की संपत्ति है। दांगी के पास दो लाख 40 हजार 625 रुपये की नकदी भी है। 50 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत एक लाख 35 हजार रुपये है। कुल मिलाकर उनके पास 34 लाख 21 हजार रुपये की चल अचल संपत्ति है।

हलका गढ़ी सांपला से इनेलो प्रत्याशी सतीश कुमार नांदल के पास 40 लाख रुपये की नकदी है। 150 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत चार लाख रुपये है और 58 हजार रुपये की चांदी नांदल के पास है। वाहन, खेती और कुछ प्लाट मिलाकर उनके चल अचल संपत्ति की कीमत 67 लाख रुपये है। उन्होंने करीब 70 लाख की जमीन भी खरीद रखी है। जबकि नांदल की तरफ करीब 41 लाख रुपये की देनदारी भी है।

हिसार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पास तीन लाख एक हजार 300 रुपये और उनकी पत्नी डॉ. प्रतिमा के पास 2 लाख 40 हजार 210 रुपयेकी नकद राशि है। इसके अलावा 38 लाख 16 हजार 94 रुपये स्वयं और 85 लाख 91 हजार 832 रुपये की उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति है।

कमल की अचल संपत्ति 55 लाख रुपये है, जबकि 54 लाख 50 हजार रुपये की देनदारी है। प्रतिमा गुप्ता ने उनके कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। स्वजन समाज पार्टी से नंदकिशोर चावला, समाजवादी पार्टी से गांव महदा निवासी ऋषिकेश ने पर्चा भरा। वहीं, संजय, सुमित कुमार आचार्य वरचशपति और संतरा देवी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

नारनौंद से राममेहर ने हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनेलो प्रत्याशी के तौर पर गांव बास बादशाहपुर निवासी राज सिंह मोर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज सिंह के पास 41 लाख 42 हजार 513 रुपये और उसकी पत्नी सरोज मोर के पास 41 लाख 89 हजार 87 रुपये की नकद राशि है।

राज सिंह के पास 7 लाख 37 हजार 125 रुपये की व उसकी पत्नी के पास 7 करोड़ 68 लाख 44 हजार 687 रुपये की अचल संपत्ति है। उसकी पत्नी की 22 लाख 90 हजार की देनदारी भी है। नारनौंद के वार्ड नंबर 10 निवासी 68 वर्षीय रामकुमार गौतम पुत्र चंद्रभान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार गांव बडछप्पन निवासी सुरेश पुत्र सत्यवान ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें