फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल इस्टेट शो, जानिए फ्लैट और उनके दाम

Mon, 30 Jun 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी के रेजीडेंट्स को बडे़ और लग्जरी नहीं बल्कि छोटे और किफायती घरों की तलाश है। ऐसा फ्लैट जिनकी किश्त आम आदमी की पहुंच में हो। सिटी में ऐसी पूछताछ दो दिवसीय नार्थ इंडिया रियल इस्टेट शो के दौरान आईं।
विज्ञापन


रियल इस्टेट कंपनियों के पास ऐसे फ्लैट्स भी हैं। इस शो में आने वाले 50 फीसदी लोगों का फोकस ऐसे ही फ्लैट्स पर रहा। रियल इस्टेट शो में करीब 15 से 80 लाख रुपये तक के फ्लैट्स मौजूद हैं। इस शो में डीएलएफ, एसबीपी, अंसल ग्रुप, डीएलएफ जैसी कंपनियां शामिल रहीं।

यहां हैं अपार्टमेंट
डीएलएफ के लग्जरी अपार्टमेंट पंचकूला-पिंजौर के बीच डीएलएफ वैली के नाम से हैं। 1500 से 2000 स्कवायर फीट एरिया में उपलब्ध इन फ्लैट्स की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। वहीं एसबीपी डेराबस्सी की मुख्य सड़क पर ही अपना प्रोजेक्ट ला रहा है।
विज्ञापन


एसबीपी का डेराबस्सी में हाउसिंग पार्क प्रोजेक्ट, जीरकपुर में साउथ सिटी, मोहाली में सेक्टर-126 में फ्लैट्स हैं। किफायती फ्लैट लेने वालों के लिए अंसल ग्रुप ने सेक्टर-115 में स्टूडियो अपार्टमेंट में फ्लैट तैयार किए हैं।

वहीं एस्कॉन अरेना के जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर फोर बीएचके फ्लैट्स पूरी तरह से लग्जरी फ्लैट हैं। यह फ्लैट्स करीब 55 से 70 लाख रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं सबसे किफायती फ्लैट पिंजौर और डेराबस्सी में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


फ्लैट और उनकी कीमत
- 18.81 लाख में टू रूम सेट
- 30 लाख में 2 बीएचके
- 44-52 लाख में 3 और 4 बीएचके
- 60-75 लाख में 4 बीएचके फ्लैट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें