फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदादिली हो तो 8 साल की रहनुमा जैसी, वरना न हो

Mon, 30 Jun 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अशक्त आठ वर्षिय रहनुमा रानी का नेचर से इतना लगाव है कि अक्सर प्रकृति के रंग को कैनवास पर सजाती रहती है।
विज्ञापन


पैर की अंगुलियों के माध्यम रंग बिरंगे कलर से कैनवास पर फूलों के इधर उधर तितलियों का मंडराना, फूलों के साथ भौरों का खेलना अच्छा लगता है रहनुमा को।

रहनुमा रानी राजीव कालोनी में रहती है। बड़ी होकर एक अच्छी पेंटर बनना चाहती है। नेचर को इस तरह कैनवास पर सजाना चाहती है रहनुमान कि भाग दौड़ जिंदगी में जब भी कोई राहगीर

उसकी पेंटिंग को देखे तो उसे सुंदर प्रकृति की अनुभूति हो। मूल रूप से यूपी बिजनौर की रहने वाली है रहनुमा। जन्म से ही रहनुमा का पूरे शरीर में केवल एक पैर ही ठीक तरीके से काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां गुलनाज बानों ने बताया कि बचपन से ही उसे पेंटिंग से लगाव है।  स्कूल में दाखिला होने के पहले भी अक्सर जमीन पर कोयले से पेंटिंग किया करती थी।

नेचर के बाद रहनुमा को अपनी मातृ भाष हिंदी से लगाव है। मौली कालोनी स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है रहनुमा। उसके पिता शफीक अहमद घरों में पेंटिग का काम करके जीविका चलाते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें