हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन व सदस्यों के नाम पर मुहर लगा दी है।
विधायक किरण चौधरी को इस कमेटी की कमान सौंपते हुए चेयरमैन बनाया गया है। जबकि पूर्व मंत्री आफताब अहमद को कमेटी का कन्वीनर और कांग्रेसी नेता सुरेश गुप्ता को को-कन्वीनर बनाया गया है।
इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, विधायक करण सिंह दलाल, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुदेश बत्रा, अमर सिंह, रामप्रताप शर्मा, डा. शमशुद्दीन, संदीप गर्ग, पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह, विधायक जयप्रकाश, पूर्व विधायक फूल सिंह वाल्मीकि, डा. एमएल रंगा, श्याम सुंदर बत्रा, बजरंग दास गर्ग, सुनीता सहरावत, अनीता दहिया, पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, लाल बहादुर खोवल, नरसिंह पाल, सुरेंद्र वरतिया, राजकुमार कटारिया, सुखबीर जंटी, संजय छौक्कर, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, राजेंद्र सूरा, सतबीर भाना जांगड़ा, पूर्व मंत्री सुल्तान जडौला, पूर्व विधायक बीबी बत्रा, प्रोफेसर रतिराम, अमित यादव, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री विजेंद्र कादियान, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, विधायक कुलदीप शर्मा, अमरदीप कौर समेत सभी अग्रणी संगठनों के चीफ भी इस कमेटी के सदस्य रहेंगे।