फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के ‘ब्यूटी एंड बीस्ट’ ने जीता दिल

Mon, 28 Oct 2013 11:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर के मंच पर द मिलेनियम स्कूल, मोहाली के स्टूडेंट्स ने स्कूल के वार्षिक समारोह में शानदार अभिनय से हाल में बैठे शिक्षक और अभिभावकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने परियों की कहानी पर आधारित अंग्रेजी नाटक ‘ब्यूटी एंड बीस्ट’ का आधुनिक अंदाज में शानदार मंचन किया। नाटक की कहानी 17वीं सदी की पारंपरिक परी कथा पर आधारित है।

बच्चों ने जीवन में स्वतंत्रता के महत्व और जिंदगी में सच्चे प्यार की जरूरत को बेहतर तरीके से पेश किया। नाटक की मूल कहानी में ब्यूटी एक खूबसूरत महल में रहती है और उसे हर तरह की सुख-सुविधा मिलती है और उसके शुभचिंतक बीस्ट को भी खूबसूरत राजकुमार में बदल देता है।
विज्ञापन


बीस्ट ब्यूटी से शादी कर लेता है। वहीं द मिलेनियम स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा प्रस्तुत नाटक में ब्यूटी एक ऐसे महल में रहती है जिसमें वह सिर्फ एक टीवी के माध्यम से ही बाहरी दुनिया से संपर्क में रहती है।

टीवी के माध्यम से राजकुमारी विभिन्न प्रकार की कलाओं और संस्कृतियों को देखती है और उन्हें सीखती भी है। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल कोमल सिंह ने सभी बच्चों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें