फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड में नया ट्विस्ट देगी ‘रविंदर्स किचन’

Mon, 28 Oct 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के इस मौसम में लाइफस्टाइल चैनल टीएलसी एक नई फूड सीरीज ‘रविंदर्स किचन’ ला रहा है। इसकी मेजबानी यूके टीवी की पुरस्कृत होम कुक, कुकिंग राइटर और स्टाइलिस्ट रविंदर भोगल कर रही हैं।
विज्ञापन


भारत पर आधारित इस कार्यक्रम में दर्शक लजीज आहारों वाली एक यात्रा पर चलेंगे इसका प्रसारण 28 अक्तूबर से हर रात 8 बजे होगा। पंजाबी मूल की रविंदर अलग-अलग देशों के प्रसिद्ध व्यंजनों को अपने खास बदलाव के साथ पेश करेंगी।

चाहे रम मैंगो लस्सी हो, रोगन जोश रोस्ट या फिर एप्पल जलेबी, उनके बनाए व्यंजन उन्हीं की तरह स्टायलिश होंगे।

रविंदर भोगल लंदन की रहने वाली हैं। उन्हें प्रसिद्धि तब मिली, जब उन्हें गॉर्डन रैमजे ने ब्रिटेन की न्यू फैनी क्रैडॉक घोषित किया। इसे बाद उन्होंने अपनी पहली कुक बुक ‘कुक इन बूट्स’ लिखी।
विज्ञापन


इसे गूरमे वर्ल्ड कुक बुक अवार्ड से समानित किया गया। इस मुकाबले में दुनिया के 136 देशों से 26 हजार किताबें आई थीं। इसके अलावा इसे फरवरी, 2010 में पेरिस कुक बुक फेयर में दुनिया की बेहतरीन पहली कुक बुक का पहला रनर अप पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें