फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले दिल्ली से किडनेप जैन मुनि लुधियाना में मिले, जानें कैसे पहुंचे?

Sun, 15 Oct 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
दो दिन पहले दिल्ली से ​किडनेप जैन मुनि लुधियाना में मिले
विज्ञापन
दिल्ली से दो दिन पहले अगवा किए गए जैन धर्म के गुरु गणि राजिंदर विजय महाराज शनिवार सुबह लुधियाना से मिल गए और बताया कि वे यहां कैसे पहुंचे। साहनेवाल एयरपोर्ट के पास से मिले जैन मुनी को जब अपहरणकर्ता गाड़ी से फेंककर फरार हुए तो वे बेहोशी की हालत में थे। होश में आने के बाद वह पास की एक दुकान पर गए और दुकानदार से फोन लेकर दिल्ली फोन किया। दुकानदार के अनुसार कुछ समय बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री के दफ्तर से उसको फोन आया और गुरुजी से बात कराने को कहा।
विज्ञापन


दुकानदार का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरु गणि राजिंदर विजय जी महाराज से बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा था। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच गुरु जी को थाने ले गई। कुछ ही घंटे में दिल्ली पुलिस भी साहनेवाल पहुंच गई। गुरु जी की मेडिकल जांच के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें दिल्ली ले जाया गया। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दिल्ली के रुप नगर इलाके से जैन धर्म के गुरु गणि राजिंदर विजय जी महाराज को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था।

अगवा करने के बाद आरोपी उन्हें लुधियाना ले आए। गुरु जी के अगवा होने की सूचना मिलने से पूरी दिल्ली पुलिस अलर्ट थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में हस्तक्षेप कर रखा था। शनिवार सुबह अपहरणकर्ता जैन गुरु को साहनेवाल एयरपोर्ट के पास फेंककर फरार हो गए। जैन धर्म गुरु जब पूरी तरह से होश में आए तो उन्होंने पास ही में करियाने की दुकान चलाने वाले संदीप सिंह को अपना परिचय देकर कहा कि उन्हें दिल्ली फोन करना है।
विज्ञापन


गुरु जी ने अपने नजदीकियों को फोन कर बताया कि वह कहां पर है। कुछ समय बाद ही संदीप सिंह के फोन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से फोन आया कि गुरु गणि राजिंदर विजय जी से गृह मंत्री बात करना चाहते हैं। संदीप के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री ने गुरु से कुशलक्षेम पूछ कर जल्द ही पुलिस को भेजने की बात की। कुछ ही समय बाद साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना साहनेवाल के बाहर पहुंचे जैन धर्म के प्रमुख लोग
दो दिन से अगवा गुरु गणि राजिंदर विजय के साहनेवाल में होने की सूचना मिलते ही शहर के प्रमुख जैन लोग थाना साहनेवाल पहुंचे। कुछ ही घंटों बाद दिल्ली पुलिस भी साहनेवाल पहुंच गई। जिसके बाद गुरु जी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और मेडिकल जांच करा दिल्ली रवाना कर दिया गया।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दिल्ली के रुप नगर इलाके की पुलिस यहां आई थी और सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद गुरु गणि राजिंदर विजय जी महाराज को दिल्ली साथ ले गई।  
विज्ञापन

- सुरिंदर सिंह, प्रभारी, थाना साहनेवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें