फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में कालीबाड़ी मंदिर के पास किया प्रदर्शन, नारेबाजी से हिंदुओं में रोष

Mon, 27 Nov 2023 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

कुछ दिन पहले ही ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी समर्थकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर लगाए थे। कनाडा में सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान हिंदू मंदिरों पर कई बार हमले हुए हैं। हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ हेट क्राइम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने ओंटारियो के मिसीसागा में मंदिर को घेरकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। खालिस्तानी समर्थकों ने यह हरकत कालीबाड़ी मंदिर के पास की है। कनाडा में बसे हिंदू एवं भारतीयों में खालिस्तान समर्थकों की इस हरकत से रोष है।

विज्ञापन


इस दौरान तिरंगे का भी अपमान किया और एक बार फिर भारत को चुनौती दी गई है। खालिस्तान समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत व उनके राजनयिकों का हाथ था। इससे पहले सिख फॉर जस्टिस आतंकी संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी दी थी। इससे कनाडा में रह रहे भारतीयों में खासा रोष है। 

यह भी पढ़ें: Punjab: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना आज से होगी शुरू, अमृतसर से नांदेड़ साहिब के लिए जत्था होगा रवाना
विज्ञापन


खालिस्तान समर्थकों ने कालीबाड़ी मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर भारतीय समुदाय को उनकी सपोर्ट में आने के लिए कहा। खालिस्तान समर्थकों की ओर से भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन के बाद अब हिंदू मंदिरों को घेरने के मामले कनाडा में बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ हेट क्राइम  
कुछ दिन पहले ही ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी समर्थकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर लगाए थे। कनाडा में सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान हिंदू मंदिरों पर कई बार हमले हुए हैं। हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ हेट क्राइम किए जा रहे हैं। इन चीजों को खुले तौर पर और सार्वजनिक रूप से जारी रखने की इजाजत देना स्वीकार्य नहीं है। इस साल अगस्त में कनाडा में चरमपंथी तत्वों की ओर से खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर के साथ एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें