राघव चड्ढा ने दाखिल किया सस्पेंशन लेटर
वहीं पंजाब को एमएसपी कमेटी से बाहर रखने पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में सस्पेंशन लेटर दाखिल किया है। चड्ढा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा गठित एमएसपी समिति में भाजपा समर्थक और तीन काले कानूनों के समर्थक शामिल हैं। भारत का अन्न का कटोरा कहे जाने वाले पंजाब को इस समिति में सरकारी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। न्यूनतम एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।