फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में चमके कार्तिक महाजन

Sun, 07 Sep 2014 10:30 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
लारेंस स्कूल सनावर (हिमाचल प्रदेश) में हुई 19वीं इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले शहर के इंदिरा कालोनी निवासी कार्तिक महाजन का सपना शूटिंग के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नाम कमाना है। कार्तिक महाजन के कोच मुनीश गिरी ने बताया कि लारेंस स्कूल सनावर में 28 अगस्त को हुई तीन दिवसीय 19वीं इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग में हिस्सा लेने वाले कार्तिक महाजन ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


कार्तिक को शुरू से ही शूटर बनने का शौक रहा है। उसने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत की है। वहीं कार्तिक महाजन ने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसके पीछे मेरे माता-पिता और कोच का सहयोग है। वह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नाम कमाना चाहते हैं।

दूसरी ओर कार्तिक महाजन के पिता गोपाल महाजन ने कहा कि वह अपने बेटे के स्वर्ण पदक हासिल करने पर बहुत खुश है। उन्हें इस पर गर्व है। कार्तिक ने दिसम्बर 2012 में भी नेशनल स्तर पर क्वालीफाई कर सिंगापुर में वर्ल्ड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 15वां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन


कोच मुनिष गिरी ने बताया कि 19वीं इंटर स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश 14 स्कूलों के 150 विद्यार्थियों ने आईएसएसएफ एयर पिस्टल जूनियर मेन ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें कार्तिक महाजन ने स्वर्ण पदक हासिल कर इस उपलब्धि को हासिल किया। कार्तिक महाजन 18वीं आल इंड़िया केएसएस स्कूल चैंपियनशिप 2014 में हिस्सा लेगा। यह दिल्ल्ली के कर्नी सिंह शूटिंग रेंज में करवाई जाएगी। इसका आयोजन 10 से 16 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें