फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रूट के मुसाफिरों की सांसत

Sun, 07 Sep 2014 10:23 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच जम्मू रेलवे रूट पर कई स्थानों पर पहाड़ियों का मलबा आने के कारण इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित है। ऐसे में ट्रेनों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर से वैष्णो देवी की यात्रा को जाने वाले लोग रेल यातायात प्रभावित होने से मायूस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए अरुण कुमार, विशाल, गौतम, तृष्ला देवी, रिधिमा महाजन, विनोद कुमार, अनमोल महाजन सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते पठानकोट व जम्मू क्षेत्र की पहाड़ियों का मलबा रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से जम्मू की ओर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है। ऐसे में जम्मू जाने वाले यात्रियों को अधिक पैसे खर्च कर बसों में सफर करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि पठानकोट-जम्मू के बीच रोजाना कई गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। मगर इन ट्रेनों के रद्द हो जाने से यात्रियों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। इन ट्रेनों के रद्द हाने से जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों का रेलवे स्टेशन पठानकोट पर भारी जमावड़ा था। वह ट्रेन के आने के इंतजार में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


यह ट्रेनें हुई रद्द :
पठानकोट से दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद से जम्मू जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सिर्फ पठानकोट तक ही होगा। पठानकोट से सुबह 4 : 50 बजे पर कटड़ा जाने वाली डीएमयू ट्रेन रद्द कर दी गई है। वहीं दोपहर 2:40 बजे पठानकोट से जम्मू जाने वाली डीएमयू ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। दूूसरी ओर दिल्ली से कटड़ा जाने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस जो रात 2:20 बजे पर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है, वह रविवार को दिल्ली से ही नहीं आई।

बाहरी यात्रियों की यात्रा में पड़ा व्यवधान :
जम्मू व कटड़ा जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने से बाहरी क्षेत्रों से आए यात्रियों की यात्रा में व्यवधान पड़ गया है। इसके कारण उन्हें ठहरने के मामले में भी परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि उनके पास कुछ जरूरी सामान होने के चलते न तो वह अपने सामान को किसी के पास छोड़ कर जा सकते हैं, और न ही ठीक से सौ पा रहे हैं।

कारोबार भी पड़ी मार :
शहर के व्यापारियों का कहना है कि पठानकोट से जम्मू जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने से यहां यात्रियों को परेशानी हो रही है, वहीं इसका असर स्थानीय व्यवसायिओं के व्यापार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों यातायात प्रभावित होने से उन्हें अधिक पैसे खर्च कर बसों में अपना सामान भेजना व मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें